बालों को सफेद होने से बचाने के लिए कौन सा तेल लगाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:19

नारियल का तेल और नींबू का रस
इससे समय से पहले बालों के सफेद होने की दिक्कत भी नहीं होती है. इस मिश्रण को आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं. मिश्रण बनाने के लिए लगभग 4 चम्मच नारियल के तेल को 4 चम्मच ही नींबू के रस के साथ मिलाएं. इसके बाद जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक इस मिश्रण को लगाएं.

सफेद बालों को काला करने वाला तेल- Best Oil For Black Hair In Hindi:-
1. नारियल तेल (Coconut Oil)

बालों को काला करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। सफेद बालों को काला करने के लिए आपको बस नारियल तेल में मंदी की पत्तियां डालकर गर्म कर लेना है। तेल को थोड़ा ठंडा होने दें और इसे बालों के रोम से लेकर स्प्लिट एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं। इसे कम से कम 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू और सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो नारियल तेल में नींबू या आंवला मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इससे भी बहुत लाभ मिलेगा।

2. ऑलिव ऑयल (Olive Oil)

ऑलिव ऑयल भी बालों को काला बनाने में बहुत लाभकारी है। अगर आप ऑलिव ऑयल में कलौंजी मिलाकर इसे बालों में अप्लाई करते हैं, तो इससे बालों को जल्द काला करने में मदद मिलेगी। बस ऑलिव ऑयल में 1 छोटा चम्मच कलौंजी डालकर स्कैल्प और पूरे बालों में लगाएं और कुछ मिनट मालिश करें। इसे भी कम से 3-4 घंटे के लिए बालों में छोड़ दें और उसके बाद धो लें। आप चाहें तो रात भर के लिए भी इसे बालों में छोड़ सकते हैं। सप्ताह में 2 से 3 बार लगाएं।

3. सरसों का तेल (Mustard Oil)

बालों की सभी समस्याओं के लिए सरसों के तेल को रामबाण उपाय माना जाता है। सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में भी सरसों का तेल बहुत लाभकारी है। नारियल तेल की तरह आप सरसों के तेल में भी मेहंदी की पत्तियां गर्म करके या आंवला / नींबू मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल जल्दी काले करने में मदद मिलेगी। हफ्ते में 2-3 बार जरूर लागएं।

4. अरंडी का तेल (Castor Oil)

अरंडी के लिए में बालों के लिए जरूरी प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, यह भी बालों की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। आप इसे सीधे तौर पर बालों में लगा सकते हैं, लेकिन अगर आप अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाकर लगाते हैं, तो इससे जल्द बाल काले होंगे और सफेद बालों की समस्या दूर होगी। हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं।

5. बादाम का तेल (Almond Oil)

बादाम तेल विटामिन बी, ई और सी विटामिन से भरपूर होता है, जो बालों को पोषण देने के लिए जरूरी हैं। अगर आप बादाम के तेल में मेहंदी की पत्तियां डालकर, गर्ग करके इसे बालों में लगाते हैं, तो यह सफेद बालों से निजात दिलाने में मदद करेगा। 3-4 घंटे बालों में लगाएं या रातभर के लिए छोड़ दें और हल्के शैंपू से धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info